श्रीधर अड़ी

श्री श्रीधरजी अड़ी गुरूजी ने ऋग्वेद क्रमांत हरिहर वेद पाठशाला से अध्ययन कर  संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से अथर्ववेद में प्रथम श्रेणी और स्वर्णपदक के साथ आचार्य किया | अध्ययानोपरान्त अड़ी गुरूजी ने श्री मेधादक्षिणमूर्तिवेदभवन वेदविद्यालय में अथर्ववेद के प्राध्यापक तथा प्रधानाचार्य के पद को सुशोभित किया | गुरूजी को अथर्वेद में अध्यात्म ज्ञानप्रशस्ति, अथर्वेद निष्णात प्रशस्ति, आस्थाविद्वान प्रशस्ति, वेदव्यास पुरस्कार, महर्षि पुरस्कार, अहिल्याबाईराष्ट्रिय सम्मान, ब्रह्मश्री प्रशस्ति, वेदवेदार्थपारावरीण आदि अनेक राष्ट्रिय पुरस्कारों से  सम्मानित किया गया है | अड़ी गुरूजी को वेदाध्यापन सेवा में अमूल्य योगदान हेतु  2018 का भारतात्मा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार आदर्श वेदाध्यापक श्रेणी में समर्पित किया गया है |