श्री विनायक मंगलेश्वर बादल

श्री विनायक मंगलेश्वर बादल का जन्म-07/08/1938ई॰ को काशी में हुआ | इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री मंगलेश्वर ढुण्ढिराज बादल तथा माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती अन्नपूर्णा मंगलेश्वर बादल है | इन्होनें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा उतीर्ण की | आप शुक्लयजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के विद्वान् है | श्री वल्लभराम शालिग्राम सांगवेदविद्यालय, वाराणसी से संहिता, पद, क्रम, याज्ञवल्क्य शिक्षा, गृह्यसूत्र, प्रातिशाख्य आदि का अध्ययन किया | जटा, शतपथब्राह्मण, कुण्डमण्डप सिद्धि, घन, श्रौत-स्मार्तादि का अध्ययन उनके पिताजी से घर पर किया | षडंग वेदांगों का अध्ययन स्वर्गीय श्री अनंतराम भट्ट जी से किया | इनको संस्कृत अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा वेद पंडित पुरस्कार 1985 में दिया गया | आप वेद विभूषण पुरस्कार, विशिष्ट विद्वत सम्मान, रामानंदाचार्य पुरस्कार, राष्ट्रिय पंडित पुरस्कार आदि से भी सम्मानित हैं | इन्होनें मूलांत, क्रमांत एवं घनांत शिष्यों को तैयार किया है जो वर्त्तमान में वेदसेवा कर रहे है |