संस्थानाम – पुणे वेद पाठशाला
संस्थापक – श्रीमान् पुरुषोत्तम गणेशनानल शास्त्री
स्थापना – १२ अक्तुंबर-१८८१
पता नाम – जोगेश्वरी मन्दिर, बुधवारपेठ, पुणे, महाराष्ट्र

पुणे शहर के मध्य में स्थित है, पुणे वेद पाठशाला। इस वेदविद्यालय में ऋग्वेद की शाकल शाखा, शुक्लयजुर्वेद की माध्यन्दिनशाखा, कृष्णयजुर्वेद की तैत्तिरीयशाखा और सामवेद की राणायणीशाखा का अध्यापनकार्य किया जाता हैं। वेदाध्यापन के साथ ही बटुकों के सर्वाङ्गीण विकास हेतु आधुनिक विषयों का भी अध्यापनकार्य किया जाता हैं।

सनातन वैदिक पूजन परम्परा में उत्कृष्टता हेतु पुणे वेदपाठशाला द्वारा विद्यार्थियों को पूजन परम्परा का भी अध्ययन कराया जाता हैं।

यह पाठशाला विगत १४१ वर्षों से वेदसेवा में समर्पित है। पुणे वेद पाठशाला को उत्तम वेदाध्यापनकार्य के लिए भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार-२०२१ के उत्तम वेद विद्यालय पुरस्कार से अलङ्कृत किया गया।